Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के कोर्ट मोड़ से शनिवार 8 अप्रैल को सरायढेला निवासी शक्ति महतो की ग्लैमर बाइक चोरी हो गई. उन्होंने सदर थाने में चोरी की शिकायत की है. सदर थाना की टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है. भुक्तभोगी ने आवेदन में बताया है कि वह किसी काम से कोर्ट मोड़ आए थे. मोती स्वीट्स के पास गाड़ी लगाकर काम के लिए अंदर गए. परंतु बाहर आकार निकले तो गायब थी. काफी खोज बीन के बाद सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. बाइक का नंबर जे एच 10 बीए 9992 है. [wpse_comments_template]
धनबाद: कोर्ट मोड़ में पलक झपकते ही हो गई ग्लैमर बाइक की चोरी
Last Updated: Apr 08, 2023 12:00 AM (IST)