Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिरसा मुंडा पार्क के पास मकान से टकराया ग्लाइडर, पायलट समेत दो जख्मी

Dhanbad : धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप 23 मार्च की शाम एक ग्लाइडर अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया. हादसे में पायलट समेत दो लोग घायल हो गए. दोनों की स्थिति गंभीर है. ग्लाइडर को आसमान से गिरते देख वहां अफरातफरी मच गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने ग्लाइडर में फंसे पायलट और एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला और समीप के असर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ग्लाइडर पार्क के समीप निलेश कुमार के मकान पर गिरा. उस समय घर के कैंपस में दो बच्चे खेल रहे थे. ग्लाइडर घर के पिलर से जा टकराया. दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. बताया जाता है की ग्लाइडर प्रतिदिन बरवाअड्डा हवाई अड्डे से उड़ान भरता है. इसमें नए पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है. जानकारों के अनुसार, ग्लाइडर की मेंटनेंस नहीं होने के कारण यह घटना घटी है. हालांकि बरवाअड्डा हवाई पट्टी के किसी अधिकारी ने अभी तक घटना की पुष्टि नहीं की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-against-the-conviction-of-rahul-gandhi/">धनबाद

: राहुल गांधी को दोषी करार देने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही