Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल के जीएम सिविल ने किया जेलगोड़ा स्टेडियम का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
कहा, मुख्यालय को भेजा जाएगा प्राक्कलन, स्वीकृति मिलते ही होगा स्टेडियम का जीर्णोद्धार
Jorapokhar : बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता के निर्देश पर बुधवार 27 सितंबर को महाप्रबंधक सिविल धनराज आवरे, क्षेत्रीय सिविल इंजीनियर मुकेश कुमार और ओवरसियर धीरेंद्र परिमल ने जेलगोड़ा स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में बैठने का स्थान, दर्शक दीर्घा, नाली, चेंजिंग रूम, वाटर सप्लाई, विद्युत कार्य, क्रिकेट पिच, स्कोर बोड, दर्शक दीर्घा में बैठने के स्थान के ऊपर शेड सहित विभिन्न कार्यों का मुआयना किया. इस दौरान जीएम धनराज आवरे कहा कि स्टेडियम के सम्पूर्ण कायाकल्प के लिए प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को समर्पित किया जाएगा. स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मृणालकान्त सिंह और उमाशंकर शाही भी मौजूद थे. बता दें कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता के साथ बैठक में जेलगोड़ा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प की मांग की थी. जिसके बाद सीएमडी ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार, आधारभूत संरचना का विकास सहित अन्य बिंदुओं को लेकर निरीक्षण का निर्देश दिया था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-baby-shower-ceremony-performed-in-poshan-maah-program-in-topchanchi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तोपचांची में पोषण माह कार्यक्रम में निभाई गई गोद भराई की रस्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही