Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल सीवी एरिया से आउटसोर्सिंग कंपनी हनुमंत कंस्ट्रक्शन को जीएम ने हटाया

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) बीसीसीएल सीवी एरिया 12 में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी हनुमंत कंस्ट्रक्शन को एरिया के जीएम ने टर्मिनेट का नोटिस दिया. यह जानकारी बुधवार 20 जुलाई को लायकडीह क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित वार्ता के दौरान जीएम ने यूनियन नेताओं को दी.  विस्थापितों तथा स्थानीय ग्रामीणों के नियोजन के सवाल पर बुधवार को बीसीकेयू की ओर से प्रतिनिधिमंडल जीएम से मिला. वार्ता में जीएम ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी एनआईटी की शर्तों के अनुसार काम नहीं कर रही है तथा पिछले एक माह से काम बंद कर दिया है. कंपनी को कई बार पत्र दिया गया, परंतु न कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही काम चालू किया गया. ऐसी स्थिति में कंपनी को टर्मिनेट करने का नोटिस दिया जा चुका है. भविष्य में यदि काम चालू होता है तो संगठन के साथ नियोजन के संबंध में वार्ता कराई जाएगी. बतातें चलें कि ग्रामीणों द्वारा मासस और यूनियन के बैनर तले पिछले 5 माह से धरना चलाया जा रहा है तथा 19 जुलाई से क्षेत्रीय संख्या 12 की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी गयी थी. वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम, कार्मिक प्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी के अलावा यूनियन की ओर से एरिया के प्रभारी आगम राम, चिरकुंडा कुंडा जोनल कमेटी के अध्यक्ष संतू चटर्जी, अभय सिंह, विश्वनाथ महतो, विनोद राम, मोहन मंडल, सुधीर दत्ता, सुभाष मंडल, साधन बाउरी, गुड्डू शमा, रावण बाउरी के अलावा दर्जनों ग्रामीण युवा बेरोजगार शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही