Search

 
 
 

धनबाद : जीएन कॉलेज की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पंजाब रवाना

 

तीन विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में होगा कार्यक्रम

Dhanbad : पंजाब में हो रहे कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने के लिए गुरुनानक कॉलेज धनबाद की 30 सदस्यीय टीम ट्रेन से 12 सितंबर को अमृतसर के लिए रवाना हुई. टीम कॉलेज में पंजाब के संस्कृतियों की संयुक्त झलक लोकगीत, नृत्य, नाट्य मंचन इत्यादि के माध्यम से प्रदर्शित करेगी. प्रोग्राम पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ व गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के संयुक्त तत्वावधान में होगा. साथ में टीम मैनेजर डॉ मीणा मालखंडी व सहायक टीम मैनेजर प्रो दलजीत सिंह भी रवाना हुए. टीम कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आरएस चहल व सचिव सरदार दिलजॉन सिंह ग्रेवाल की देखरेख में परफॉर्म करेगी. सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एक दूसरे की संस्कृति को समझने में मदद करेगा. प्राचार्य डॉक्टर संजय प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए विगत कई महीनों से कॉलेज में तैयारी चल रही थी. यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है कि उनकी टीम का चयन इतने बड़े इवेंट के लिए हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही