Search

 
 
 

धनबाद : गुरु नानक कॉलेज में जीएनसी-कॉमर्स एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित

 
Dhanbad : भूदा स्थित गुरु नानक कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा जीएनसी-कैट (कॉमर्स एप्टीट्यूड टेस्ट) का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बीकॉम सेमेस्टर दो एवं चार के कुल 64 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अपने विषय के प्रति आधुनिक तरीकों के साथ रुचि बढ़ाना तथा मूल ज्ञान एवं अर्जित योग्यता का आकलन करना था. छात्रों ने जीएनसी-कैट-2023 में आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रयोग कर प्रतियोगिता में भाग लिया. इस दौरान तीन विषय एकाउंटेंसी, बिज़नेस इकोनॉमिक्स एवं बिज़नेस मैनेजमेंट से कुल 60 प्रश्न पूछे गए. स्मार्ट बोर्ड के स्क्रीन पर हर सवाल एक मिनट में बदलता गया और छात्रों ने ओएम्आर शीट पर जवाब अंकित किया. सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को कॉलेज के प्रतिभा समारोह में सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद के अलावा कॉमर्स के विभागाध्यक्ष प्रो संतोष कुमार , प्रो संजय कुमार सिन्हा, प्रो दलजीत सिंह, प्रो पियूष अग्रवाल एवं प्रो स्नेहल गोस्वामी की अहम भूमिका रही. प्रतियोगता संचालन में तकनीकी सहयोग प्रो चिरंजीत अधिकारी ने किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-winners-honored-in-block-level-match/">धनबाद:

प्रखंड स्तरीय मैच में विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही