Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ढ़ाई लाख घरों में जा कर मोदी सरकार की उपलब्धि बताएं : ज्ञानरंजन सिन्हा

Maithan :  भाजपा के एग्यारकुंड मंडल कार्यसमिति की बैठक 27 मई शनिवार को डुमरकुंडा उत्तर पंचायत भवन में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि 22 से 30 जून तक घर घर जाकर मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताना है. इस दौरान ढ़ाई लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है. कहा कि इस कार्यक्रम से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और चुनाव में वोट प्रतिशत भी. उन्होंने कहा कि सारा विपक्ष आज देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर बताना चाहता है कि भाजपा ने देश की आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों में थोड़ी भी नैतिकता होती तो भाजपा के आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार का समर्थन करती.  परंतु उनलोगों ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया और आज आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान की बात कर रहे हैं. बैठक में बूथ स्तर पर 28 मई और 25 जून को मन की बात का आयोजन करने, 30 या 31मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान की घोषणा के कार्यक्रम को सुनने एवं स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. 31 मई को एग्यारकुंड मंडल में 7 मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री की बैठक होगी. 21 जून को योग दिवस के दिन मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. विधानसभा स्तर पर 13 जून को भाजपा सातों मोर्चा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन, 5 या 6 जून लाभार्थी सम्मेलन, 7 या 8 जून को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजित मोदी ने की, जबकि संचालन मंडल संयोजक संजय ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन इसी पंचायत के मुखिया सह अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजित पासवान ने किया. स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी ने किया. बैठक में अनिल यादव, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, रामफल पंडित, राकेश चंद्रवंशी, बिनोद दास, अजय पासवान, दुर्गा दास, राजेश सिंह, अजय चौधरी, शशिकांत डूबे, उत्तम मंडल, सुरेंद्र मुंडा, सज्जाद अंसारी, रिंकी देवी, मनोज राम सहित सभी मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र के संयोजक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही