Search

 
 
 

धनबाद : गोल टैलेंट सर्च एग्जाम 10 दिसंबर को : संजय आनंद

 

20 नवंबर से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, 26 नवंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Dhanbad : छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गोल टैलेंट सर्च एग्जाम 10 दिसंबर को लिया जाएगा. यह जानकारी संस्थान के धनबाद सेंटर के निदेशक संजय आनंद ने मेमको मोड़ स्थित गोल अंपायर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 20 नवंबर से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीटीएसई डॉट इन पर आवेदन भर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा 26 नवंबर को ऑनलाइन मोड में ली जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मोड में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, रांची, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, भिलाई, रायपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सफल विद्यार्थियों को मिलेगा स्कॉलरशिप व पुरस्कार

श्री आनंद ने बताया कि जीटीएसई में चयनित विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैब सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. टॉपर विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. सफल विद्यार्थियों के लिए आयोजित सेमिनार में छात्रों को उनके रिजल्ट के आधार पर मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित करियर के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा.

दिव्यांग विद्यार्थियों की तैयारी मुफ्त में

श्री आनंद ने बताया कि संस्थान सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत कई प्रकल्प चलाता है. इसी कड़ी में इस वर्ष से संस्थान मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले दिव्यांग बच्चों की मुफ्त कोचिंग कराएगा. प्रेस वार्ता में गोल संस्थान के दीपक कुमार व भारती सिन्हा मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही