Search

धनबाद : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हुआ बकरा-बकरी का वितरण

सही ढंग से पालन किया गया तो आमदनी में होगी भारी वृद्धि: विधायक

Topchachi : तोपचांची प्रखंड परिसर में शनिवार 24 जून को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 लाभुकों के बीच विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बकरा-बकरी का वितरण किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना बहुत ही लाभकारी है. इस योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. सभी यूनिटों को अच्छी नस्ल का बकरा बकरी दिया गया है. अगर सही ढंग से पालन किया गया तो आमदनी में भारी वृद्धि होगी. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, रोहन महतो, प्रसिद्ध सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp