Search

धनबाद : बालाजी मंदिर में पूजन-अनुष्ठान के बाद हुआ भगवान का विवाह

Dhanbad : धनबाद के जगजीवन नगर स्थित श्री बालाजी मंदिर में स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन 21 मई को एकांत सेवा के साथ हुआ. ब्रह्मोत्सवम के दूसरे दिन रविवार को तिरूपति से आये पुरोहित ने सुप्रभात सेवा के साथ पूजन-अनुष्ठान कराए. सुप्रभात सेवा के बाद भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पूर्व बालाजी को चक्र स्नान कराने के बाद शत कलाशाभिषेक किया गया. पूजा स्थल पर घट रखकर विशेष आराधना की गयी. पूजन के बाद घट के जल व पंचामृत से बालाजी को स्नान कराया गया. फिर विशेष शृंगार हुआ. दक्षिण भारत से मंगाये गये विशेष पंच कपूरम से भगवान को  तिलक लगाया गया. इसके बाद भगवान विष्णु (बाला जी) का कल्याणम (विवाह) श्रीदेवी और भूदेवी के साथ कराया गया. कल्याणम के लिए साड़ी व मंगलसूत्र दक्षिण भारत से मंगाये गये थे. अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-tasra-project-villagers-jammed-for-the-third-day-work-stalled/">धनबाद

: टासरा प्रोजेक्ट में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का चक्का जाम, कामकाज ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp