Search

 
 
 

धनबाद:  भगवान भाव से मिलते हैं, हर जीव के प्रति रखें प्रेम भाव : राजेंद्र जी महाराज

 

पार्थिव शिवलिंग पूजन व रुद्राभिषेक के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Govindpur: शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व रुद्राभिषेक के तीसरे दिन मंगलवार 25 जुलाई को गोविंदपुर धनबाद रोड स्थित फॉरेस्ट रिसोर्ट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्जनों भक्तों ने गंगा मिट्टी के बने द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं 21 हजार पार्थिव शिव पूजन विधि विधान के साथ किया. शिव भक्त परिवार धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. वृंदावन के कथा वाचक राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि भगवान भाव से मिलते हैं, भाव में बड़ी शक्ति है, जो भगवान को खींचकर हम तक ले आती है भावो ही विद्यते देवता. बिना भाव के कुछ है ही नहीं. संसार में मनुष्य भागदौड़ की जिंदगी जी रहा है. कहता है समय है ही नहीं. मनुष्य के पास चिंता है, तनाव व अवसाद है, विषाद और प्रमाद है. इतने में ही मनुष्य उलझा हुआ है. [caption id="attachment_711192" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/aarti-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कथा श्रवण के लिए उमड़े श्रद्धालु[/caption] राजेंद्र जी ने कहा कि महिलाएं केवल करवा चौथ के दिन ही पति की पूजा करें और चांद का दर्शन करें और पति के प्रति पूरे वर्ष कोई भाव ही ना रखें तो ऐसा करवाचौथ करने का कोई मतलब नहीं है. हर जीव मात्र के प्रति प्रेम का भाव रखना चाहिए. माता पिता के रूप में घर में देवता विराजमान हैं. परंतु भाव के बिना उनका कोई महत्व नहीं है. महाराज ने शिवलिंग की अनंत महिमा का वर्णन किया और कहा कि चांदी और मिट्टी के शिवलिंग की पूजा पद्धति और फल का अलग-अलग विधान है. शिवलिंग पूजा के बारे में शिव पुराण में विस्तार से बताया गया है. भगवान ने भी कहा है कि वह भाव के भूखे हैं. भाव ही एक सार है और जब सब एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव रखेंगे तो विश्व में सुख शांति और समृद्धि आएगी. शिवलिंग पार्थिव पूजन में शिव भक्त परिवार के रामप्रसाद कटेसरिया, रामबाबू अग्रवाल, शंभूनाथ अग्रवाल, जवाहर लाल गुप्ता, राजकुमार तायल, सुनील अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल , आनंद मित्तल,  अमित मित्तल, सीता गोयल, सुशील मानसिंहका, सुभाष गोयल, बबलू डोकानिया, मनीष अग्रवाल, आशीष केजरीवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल नवीन पोद्दार विपिन सिंह, संजय सिंघल, बजरंग अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, रवि मेहरिया आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही