Search

 
 
 

धनबाद : गोधर की रूमा ने किया नेट क्वालीफाई

 
Dhanbad : धनबाद जिले केंदुआ थाना क्षेत्र के गोधर निवासी रूमा कुमारी ने यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) की परीक्षा क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. रूमा ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) भी क्वालीफाई किया है. परिवार और समाज में उसकी इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है. रूमा को यूजीसी नेट में 97.79 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं. बता दें कि रूमा के पिता कालीचरण रवानी की मौत लंबी बीमारी के बाद पिछले वर्ष हो गई थी. इसके बाद रूमा ने स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपनी पढ़ाई पूरी की. वह वर्तमान में गुरु नानक कॉलेज धनबाद में गेस्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत है. उसने अपनी सफलता का श्रेय  परिजनों व शिक्षकों को दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही