Search

 
 
 

धनबाद : गोडविन, नासिर ने दायर की जमानत अर्जी

 
Dhanbad : गैंगवॉर की नीयत से घर में हथियार का जखीरा जमा रखने के दो विभिन्न मामले में जेल में बंद वासेपुर के स्वयंभू छोटे सरकार प्रिंस खान के पिता नासिर खान, भाई गोडविन खान व हीरा ड्राइवर ने जमानत अर्जी दायर की है. अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट ने बताया कि गोडविन ने बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 310 / 21 में तथा नासिर खान व हीरा की ओर से बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 309 / 21 में जमानत अर्जी दायर की गई है. तीनों की जमानत अर्जी पर 5 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है.

आटो चोरी मामले में गवाह पेश करने का आदेश

जज उत्तम आनंद की हत्या में इस्तेमाल किए गए ऑटो की चोरी के मुकदमे की सुनवाई तीन सितंबर को सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में हुई. इस दौरान सीबीआई के अभियोजक अमित जिंदल ने गवाह पेश करने हेतु समय की याचना की. अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. जज उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई 21 की सुबह हुई थी. वे  घर से सुबह की सैर पर निकले थे. धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर सुबह पांच बजे एक ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. सीबीआई ने इस मामले में हत्या के अलावा ऑटो चोरी एवं मोबाइल चोरी की दो अलग एफआईआर दर्ज की थी. 6 अगस्त 22 को हत्या मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. यह भी पढ़ें : मेला">https://lagatar.in/kolebira-the-painful-death-of-three-youths-returning-after-seeing-the-fair/">मेला

देखकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही