Search

 
 
 

धनबाद: अंगारपथरा भूली क्वार्टर के पास बना गोफ व पड़ी दरार

 

आसपास के लोग दहशत में, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Katras :  अंगारपथरा स्थित भूली धौड़ा के समीप देवी मंदिर के पास सोमवार 17 जुलाई को गोफ व दरार होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए. भूली धौड़ा के समीप वेस्ट मोदीडीह कोलियरी की उत्खनन परियोजना चल रही है. भूली धौड़ा के क्वार्टरों से परियोजना स्थल की दूरी कम होने से किसी अनहोनी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं. . बताते हैं कि जहां गोफ बना है व दरार पड़ी है, उसके समीप से लोगों का आवागमन होता है. गोफ से भयभीत लोगो ने परियोजना का कार्य बाधित कर दिया. सूचना मिलने पर कोलियरी के अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाया. कोलियरी के एजेंट संजय चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही गोफ की भराई करा दी जाएंगी. साथ ही यहां के क्वार्टरों में रहने वाले लोगो को दूसरे स्थान में शिफ्ट कराया जाएगा. एजेंट ने कहा कि अंगारपथरा 20 नंबर पिट के समीप सभी को घर बनाने की जगह दी गई है. वहां आवास बनाकर रह सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही