Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोल संस्थान ने मेडिकल-इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए गोल संस्थान में सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में मेडिकल इंट्रेस के लिए बचे तीन महीने और जेईई मेन परीक्षा के शेष दो माह के लिए फोकस्ड तैयारी की रूपरेखा बताई गई. सेमिनार को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विपिन सिंह ने प्रतियोगियों को परीक्षा की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि कोर्स लगभग पूरा हो चुका है. बचे समय में सही समय प्रबंधन के साथ अपनी क्षमताओं और प्राथमिकताओं को समझते हुए स्मार्ट तरीके से तैयारी करने वाले ही अच्छी रैंकिंग प्राप्त कर पाते हैं. बचा हुआ समय पावर ऑफ नॉलेज को पावर ऑफ इंप्लीमेंट में कन्वर्ट करने का है. केंद्र के निदेशक संजय आनंद ने बताया कि संस्थान के शिक्षकों द्वारा जो बातें बताई जा रही हैं, विद्यार्थी उन्हें आत्मसात करें. अंतिम समय में प्रैक्टिस सेशन, डाउट सेशन एवं रिवीजन पर फोकस करें. गोल के क्लास टेस्ट, ऑल इंडिया टेस्ट, स्पॉट टेस्ट, डीपीपी का लाभ उठाएं. सेमिनार में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही