Dhanbad : धनबाद के न्यू टाउन हॉल में 4 फरवरी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी. यह जानकारी झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने लगातार के संवादाता को खास बातचीत में दी. उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को स्वर्ण जयंती प्रत्येक प्रखंड स्तर पर मनाई जाएगी. जिला मुख्यालय में यह उत्सव न्यू टाउन हॉल में मनाया जाएगा. यह निर्णय 25 जनवरी को जिला समिति की बैठक में लिया गया है. उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए केंद्र समिति ने ऐसा निर्देश दिया है. प्रखंड स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में धूम धाम से स्वर्ण जयंती मनाने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया. कहा कि स्वर्ण जयंती के दिन धनबाद के हर चौक चौराहे को झंडा बैनर से पाट दिया जाएगा. कहा कि धूम धाम से स्वर्ण जयंती नहीं मनाने के कारण सुदूर क्षेत्र के लोगों मे थोड़ी मायूसी है ,जिसे 2023 में दूर कर दिया जाएगा. उन्होंने सुदूर क्षेत्र के लोगों से जिला मुख्यालय में ना आने की अपील की. कहा कि यह उत्सव सभी लोग अपने अपने प्रखंड में ही मनाएं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-game-of-wasting-money-started-in-the-name-of-national-clean-air-program/">धनबाद
: नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के नाम पर पैसे की बर्बादी का खेल शुरू [wpse_comments_template]
: नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के नाम पर पैसे की बर्बादी का खेल शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment