Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जय-जयकारा से गूंजा गोल्फ ग्राउंड

Advertisement
Advertisement

पद्मश्री कैलाश खेर ने आदियोगी गीत गाकर लूटी महफिल

Dhanbad : धनबाद शहर के गोल्फ ग्राउंड में 24 सितंबर की रात ताल व सुरों की महफिल सजी. पद्मश्री कैलाश खेर के बैंड कैलाशा ने जम कर धूम मचाई. रात करीब 9.05 बजे कैलाश खेर जैसे ही मंच पर पहुंचे दर्शक झूम उठे. कैलाश खेर ने देश की तीसरी सबसे सफल फिल्म बाहुबली-2 के गीत जय-जयकारा... स्वामी देना साथ हमारा... गीत गाकर समां बांध दिया. इसके बाद आदियोगी... सैयां.... तेरी दीवानी गाकर दर्शकों को खूम झुमाया. पंडाल में मौजूद लगभग सात हजार दर्शक उनके गीतों को दोहराते रहे. लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में कैलाश खेर व उनके बैंड ने वॉलीवुड गीतों के अलावा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए.

एक दिन पहले कुमार विश्वास ने आधी रात तक बनाया था दीवाना

एक दिन पहले 23 सितंबर को लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने आधी रात तक अपने गीतों के माध्यम से दर्शकों व श्रोताओं को दीवाना बनाया. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत अपने चिरपरिचित अंदाज में दीवानों से पता कर लो, तो तुमको भी पता होगा… से की. इसके बाद अपने सबसे लोकप्रिय गीत कोई दीवाना कहता है... कोई पागल समझता है... गाकर खूब वाहवाहली लूटी. दिन संवर जाएंगे तुम मिलो तो सही… हर गजल में लिखा हूँ तुम्हारे बिना... गम अकेले ही पाला तुम्हारे बिना... गीत की प्रस्तुति दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए. इस अधूरी जवानी का क्या फायदा, बिन कथानक कहानी का क्या फायदा... पढ़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

गोल्फ ग्राउंड में देर रात तक चला कार्यक्रम, दोनों कलाकारों को दिलीप चंचल साहित्य सम्मान 

[caption id="attachment_767296" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/kailash-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> गोल्फ ग्रांउड में संगीत का आनंद लेने के लिए जुटी भीड़[/caption] कार्यक्रम का आयोजन हिंदी साहित्य विकास परिषद ने किया था. इस दौरान साहित्य रत्न पुस्तक का विमोचन किया गया. दोनों कलाकारों को दिलीप चंचल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-decorators-increased-the-rate-of-light-and-catering-by-25-percent/">धनबाद

: डेकोरेटर्स ने लाइट व कैटरिंग की दर 25 प्रतिशत बढ़ाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही