Search

धनबाद : गोल के छात्रों का ‘नीट' में शानदार प्रदर्शन

संस्थान के 42 विद्यार्थियों ने पार किया सरकारी कॉलेजों का कट-ऑफ मार्क्स Dhanbad : मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले कोयलांचल के सबसे भरोसेमंद संस्थान ‘गोल’ ने एक बार फिर अपनी विश्वसनीयता साबित की है. नीट-2023 में संस्थान के लगभग 42 छात्र-छात्राओं ने सरकारी कॉलेजों में नामांकन के लिए टैग कट ऑफ को क्रॉस किया है. इनमें राज्य की दूसरी टॉपर बनी आस्था अग्रवाल ने 695 अंकों के साथ कोयलांचल टॉपर बनने का भी गौरव हासिल किया है. सफल विद्यार्थियों में अमन श्रेष्ठ 664, शुभम कुमार 649, त्रिशा 644, रवींद्र रवानी 637, नमिता नैतिक 633, समरेश 597 (इडब्ल्यूएस) , अंजली देव 611, पूनम साहू 609, निकिता 583, दीक्षा भारती 615, हंस पाल शर्मा 655, रितेश रंजन 534 (सी), निशा 462 (सी), आफिया नौशाद 635, अरहम आरिब 630, राजीव 625, सत्यम सिन्हा 621 (इडब्ल्यूएस),  सुहानी मिरानिया 602, रूपा 596, नैंसी वर्मा 610, रॉबिन चंद्रा 600, सिद्धार्थ कुमार 469 (सी), रवि कुमार महतो 602, तनय तेजस 627, कनुप्रिया 629, लक्ष्मीप्रिया 575,  नाद्रा 592 (इडब्ल्यूएस), संध्या कुमारी 606, वैष्णवी 622, विमल मरांडी 472 (एसटी) एवं नुसरत जहां 208 (पीएच कैटेगरी) शामिल हैं. सभी सफल विद्यार्थियों को धनबाद गोल के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि बीते 25 वर्षों में गोल ने देश दुनिया व समाज को 16 हजार से अधिक डॉक्टर दिए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद-चंद्रपुरा">https://lagatar.in/operation-of-26-closed-pairs-of-trains-including-dhanbad-chandrapura-passenger-train-should-resume-rajendra/">धनबाद-चंद्रपुरा

सवारी गाड़ी सहित बंद 26 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो- राजेंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//