Search

 
 
 

धनबाद: गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल 12 जुलाई से ढाई घंटे देर से चलेगी

 

रजहरा व चियांकी स्टेशन के बीच हो रही थर्ड लाइन की कमीशनिंग

Dhanbad : धनबाद मंडल के रजहरा और चियांकी स्टेशन के मध्य थर्ड लाइन की कमीशनिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा. इस काम के लिए 10 से 26 जुलाई तक प्री एनआई,एनआई के कारण 3 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन के समय में बदलाव किया गया है. गाड़ी संख्या 03343 नेसुबो गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 25 एवं 26 जुलाई को नेसुबो गोमो से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 25 एवं 26 जुलाई को बरवाडीह से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी. गाड़ी संख्या 03360 वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल 10, 11, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25 एवं 26 जुलाई को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही