Search

 
 
 

धनबाद : गोमो निवासी डॉक्टर के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Gomoh : गोमो के खेसमी गांव निवासी डॉ. बिजेंद्र मंडल के छोटे भाई शैलेंद्र कुमार मंडल (42) की शुक्रवार को गिरिडीह रोड पर दुर्घटना में मृत्यु हो गई. बताया गया कि शैलेंद्र कुमार मंडल बाइक से गिरिडीह के मधुबन से इसरी लौट रहे थे. रास्ते में लठकट्टो के समीप बाइक असंतुलन होकर सड़क किनारे पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में शैलेंद्र मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. वह काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शैलेंद्र मंडल इसरी के पंजाबी मुहल्ले में रहकर किताब की दुकान चलाता था. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को गोमो के खेसमी गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही