Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाले की खोज में जुटी गोमो आरपीएफ

Advertisement
Advertisement
6 जुलाई को गोमो और मतारी रेलवे  स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस पर की गई थी पत्थरबाज़ी
Gomoh : बीते 6 जुलाई को गोमो और मतारी रेलवे  स्टेशन के बीच रामाकुंडा हाल्ट  के आसपास सियालदह नई दिल्ली  राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की घटना सामने आई थी. इसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे को दी थी. जिसके बाद रेलवे ने गोमो आरपीएफ को ऐसे तत्वों की पड़ताल करने की जिम्मेवारी दी है. जिसके बाद से गोमो आरपीएफ पोस्ट के जवान पिछले कई दिनों से गोपनीय तरीके से निगरानी में लगे हैं. हालांकि अब तक कोई पकड़ में नहीं आ सका है. आरपीएफ ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सहयोग की अपील की है. रामाकुंडा ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमृत रजक ने बताया कि रेलवे ट्रैक से  दूरी बनाये रखने के लिए पूर्व में  जागरूकता अभियान चलाया गया था.  गौरतलब है कि आये दिन सुदूर ग्रामीण इलाकों से आये शरारती बच्चों की ओर से ट्रेनों पर पत्थर मारने की घटनाएं सामने आती रही हैं. राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों को ज़्य़ादातर निशाना बनाया जाता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-sanjeev-singh-taken-to-private-investigation-house/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह को ले जाया गया निजी जांच घर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही