Search

 
 
 

धनबाद : डीसी के जनता दरबार में गोमो की महिला ने पुलिस पर लगाया आरोप

 
Dhanbad : धबनाद की डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे. डीसी ने बारी-बारी से सबकी फरियाद सुनीं. उनके आवेदनों को ध्यान से पढ़ा, कुछ की समस्या का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कुछ के आवेदन संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. लोको बाजार गोमो से आई एक महिला ने डीसी को बताया कि उसके पैतृक घर के पास एक व्यक्ति ने जमीन खरीदी है. उस जमीन पर जाने के लिए वह महिला की जमीन से जबरन रास्ता मांग रहा है. 16 अगस्त को महिला ने जब इसका विरोध किया तो, उस व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की. बीच बचाव करने गए बेटा और बेटी से भी मारपीट की गई. इसकी शिकायत लेकर जब वह हरिहरपुर थाना पहुंची, तो पुलिस से उसे कोई सहयोग नहीं मिला. वहीं बरोरा एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने डीसी को बताया कि जमीन अधिग्रहण के तहत बीसीसीएल ने उसका घर तोड़ दिया है. लेकिन आज तक उसे न तो घर मुआवजा मिला, न ही नौकरी मिली. इसी तरह की शिकायत एक अन्य व्यक्ति ने की. डीसी ने तीनों मामलों में कार्रवाई का आश्वासन दिया. जनता दरबार में आवास दिलाने, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी जमीन पर कब्जा, इलाज के लिए सहायता सहित अन्य कई मामले आए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-ssp-took-stock-of-the-security-of-civil-court/">धनबाद

: डीसी-एसएसपी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही