धनबाद : हिरोडीह स्टेशन पर मालगाड़ी ब्रेकडाउन, अप मेन लाइन 24 घंटे बाद हुई क्लियर
Gomoh : धनबाद रेल मंडल के हीरोडीह स्टेशन पर 8 मार्च की रात 9 बजे कोयला लोड मालगाड़ी ब्रेकडाउन हो गई. इसकी वजह से अप मेन लाइन करीब लगभग 24 घंटे तक जाम रही. सभी एक्सप्रेस ट्रेनों व मालगाड़ियों का परिचालन स्टेशन की लूप लाइन से कराया गया. इससे कई ट्रेनें विलंब से चलीं. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी की एक बोगी के पहिए का बियरिंग जाम हो गया था, जिसके कारण ट्रेन अचानक रुक गई. रेलवे कर्मचारियों ने ब्रेकडाउन डिब्बे को छोड अन्य बोगी को काटकर खींच अलग कर लिया था. काफी मशक्कत के बाद ब्रेकडाउन हुए डिब्बे के पहिए की बियरिंग दुरुस्त हो पाई. इसके बाद 9 मार्च की सुबह लगभग 11 बजे बोगी को खींचकर गोमो लाया गया, तब अप मेन लाइन क्लियर हुई.दुर्घटना के कारणों के संबंध में रेलवे अधिकारी कुछ भी कहने बच रहे हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment