Search

 
 
 

धनबाद: कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर आज 21 सितंबर को 06.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर गई.  जिससे अप, डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है. रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है. इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जो इस प्रकार है पंडित दिन दयाल उपाध्याय - 7388898100, 05412-272260 गया- 7070096337, 7070096327. मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण जिन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है उनमें अप दिशा की 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस शामिल हैं.

डाउन दिशा की ट्रेनें

12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस,12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस, 12444 आनंद विहार-हल्दिया, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी,13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस, 03384 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया पैसेंजर स्पेशल,13250 पटना-भभुआ रोड का आंशिक समापन.

रद्द की गई ट्रेनें:

12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, 03691 गया-डेहरी ऑन सोन स्पेशल, 03692 डेहरी ऑन सोन-गया स्पेशल,4. 03693 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल, 03694 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन डेहरी ऑन सोन स्पेशल यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-raid-at-52-places-against-illegal-business-of-coal/">धनबाद:

कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ 52 जगह छापेमारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही