Search

 
 
 

धनबाद : गझंडी में मालगाड़ी बेपटरी, दो घंटे रुकी रहीं ट्रेनें

 
Gomoh : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत कोडरमा-गया स्टेशन के बीच गझंडी रेलवे स्टेशन के फाटक के समीप पॉइंट पर गिट्टी लोड मालगाड़ी रविवार 9 जुलाई को लगभग 2:30 बजे दिन में बेपटरी हो गई. घटना के बाद   डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक दिया गया. रेलवे की ओर से बताया गया कि गझंडी स्टेशन के डाउन में पत्थर लेकर आई मालगाड़ी ट्रैक से उतरकर बेपटरी हो गई. रेलवे कंट्रोल को सूचना मिलने के बाद गोमो से दुर्घटना राहत यान रवाना कर दिया गया. लगभग दो घंटे की मशक्क्त के बोगी को दुरुस्त कर लाइन को चालू कर दिया गया.

ट्रेनें हुईं प्रभावित

मालगाड़ी दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. दुर्घटना के कारणों के बारे में ठीक-ठीक कुछ पता नहीं चल पाया. मालगाड़ी के बेपटरी होने से 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन पर, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी एक्सप्रेस टनकुप्पा स्टेशन पर और 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू दिलवा स्टेशन पर रोक दी गई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-minister-will-come-on-12th-will-inspect-the-fire-affected-area/">धनबाद

: कोयला मंत्री 12 को आएंगे, अग्निप्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही