Search

 
 
 

धनबाद: गोमो में मालगाड़ी हुई बेपटरी, दुरुस्त करने का काम शुरू

 

एक नंबर प्लेटफार्म का लूप लाइन ब्लॉक

Gomoh: गोमो स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या  एक लुप लाइन से फुसरो स्टेशन जाने  के लिए निकल रही बॉक्स मालगाड़ी शनिवार  8 जुलाई की सुबह लगभग 7:30 बजे बेपटरी हो  गई, जिससे डाउन यार्ड में  माल गाड़ियों का परिचालन  प्रभावित हुआ है. सूचना मिलते ही गोमो चीफ यार्ड  मास्टर बी सी मंडल पीडब्ल्यू आई के अधिकारी, आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर विजय शंकर,  विभागीय कर्मचारी अधिकारी तत्काल  पहुंचे.  दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के सुरक्षित बोगी को हटा कर बेपटरी हुए बॉक्स को  दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों का कहना है 2 घंटे के भीतर प्रभावित लाइन को चालू कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही