Search

धनबाद : बंधुवा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, डाउन लाइन ठप

Gomoh : धनबाद (Dhanbad)रेल मंडल के धनबाद-गया रेल सेक्शन पर बंधुवा स्टेशन के समीप 13 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसकी वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के बीच की एक बोगी बेपटरी होकर अलग हो गई, जिससे मालगाडी दो हिस्सों में बंट गई. इसकी वजह से डाउन लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गई है. सूचना मिलते ही गोमो से कर्मचारियों को लेकर दुर्घटना यान बंधुवा के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को ट्रैक से हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. देर शाम तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बहाल होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-exploitation-of-outsourcing-laborers-is-not-tolerated-agam-ram/">धनबाद

: आउटसोर्सिंग मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं- अगम राम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp