Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ढोरी कोल साइडिंग में मालगाड़ी का पहिया बेपटरी, ट्रैक दो घंटे जाम

Gomoh : धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में फुसरो रेलवे स्टेशन के कोल साइडिंग ढोरी में 4 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे का पहिया बेपटरी हो गया. घटना लूप लाइन में शंटिंग करने के दौरान घटी. इससे दो घंटे तक रेलवे ट्रेक जाम रहा. मालगाड़ी में लोडिंग कार्य प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद कोयला लोड मालगाड़ी के डैमेज डिब्बे को काटकर हटाया गया. इसके बाद सुबह करीब 7 बजे ट्रैक क्लियर हुआ और मालगाड़ी को कोल साइडिंग से बाहर निकाला गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mr-vaccination-in-dhanbad-children-from-12-to-9-months-to-15-years-will-be-vaccinated/">धनबाद

में एमआर टीकाकरण 12 से, 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगेंगे टीके [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही