Search

 
 
 

धनबाद: कोला कुसमा में न्यू महालक्ष्मी ज्वेलर्स से 40 हज़ार का सामान चोरी

 
चांदी के कटोरे, सिक्के, चांदी की मूर्ति, चांदी के ग्लास सहित नगद ले उड़े अपराधी Dhanbad : पुलिस के तमाम दावों के बावजूद जिले में चोरों की चांदी कट रही है. सोमवार 31 जुलाई की रात अपराधियों ने सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुसमा में न्यू महालक्ष्मी ज्वेलर्स में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंज़ाम दिया. मंगलवार एक अगस्त की सुबह दुकान संचालक सुजीत कुमार जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा दिखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. [caption id="attachment_717864" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/CHORI-JWELLERS-1-272x145.jpg"

alt="" width="272" height="145" /> घटना के बारे में बताता दुकान संचालक[/caption] संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि दुकान में रखे चांदी के कटोरे, सिक्के, चांदी की मूर्ति, चांदी के ग्लास और काउंटर में रखे 3-4 हजार रुपये नगद सहित 40 हजार के समान गायब हैं. दुकान संचालक ने बताया कि अपराधियों ने दुकान में घुसकर कैंडल जलाया, फिर कैंडल की रोशनी में दुकान को बारीकी से खंगाला गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-mla-demands-free-education-payment-of-honorarium-to-foresters-and-animal-guards/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: झरिया विधायक ने की नि:शुल्क शिक्षा, वनपाल व पशुरक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही