Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मैथन में राशन दुकान से नगद सहित हजारों की सामग्री चोरी

Maithan : मैथन (Maithan)  डीवीसी आवासीय क्षेत्र के एरिया नंबर चार में 10 फरवरी शुक्रवार की देर रात राशन दुकान से चोरों ने करीब चार हजार रुपये नगद सहित बीस हजार रुपये की सामग्री चोरी कर ली. 11 फरवरी शनिवार को दुकान मालिक मनोज कुमार ने मैथन ओपी में शिकायत दर्ज कराई है. दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर गया था. आज सुबह साढ़े छह बजे दुकान आया तो देखा कि छत का एडबेस्टस टूटा हुआ था. दुकान के गल्ला से नगद करीब चार हजार एवं 16 हजार रुपये के कीमती सामान गायब हैं. सूचना पाकर मैथन पुलिस पहुंची और छानबीन की. बता दें कि इन दिनों मैथन क्षेत्र में चोरों का आंतक काफी बढ़ गया है. मैथन चार नंबर में ही पिछले दिनों चार दुकानों में चोरी हो चुकी है.  मगर मैथन पुलिस आज तक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही