Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खरनी मोड में दुकान से नगदी सहित हजारों के सामान की चोरी

Baghmara :  बाघमारा (Baghmara)  राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी मोड स्थित ठाकुर जी कॉर्नर स्टोर में 28 जनवरी शनिवार की रात सेंध लगा कर चोर दुकान में घुसे और कई कीमती सामान चुरा ले गए. दुकानदार अनिल नापित ने बताया कि रविवार की सुबह दुकान खोलने पर सारा नजारा देख अचंभित रह गए. चोरों ने दीवार मे सेंधमारी की थी और कीमती सामान व नगदी की चोरी कर ली थी. उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि लगभग 20 हजार के सामान चोर ले गए. कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान में 3 बार चोरी हो चुकी है. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.  स्थानीय पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही