Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राशन दुकान का दरवाजा तोड़कर नकद सहित हजारों का सामान चोरी

Advertisement
Advertisement

कुमारधुबी बाजार में मंगलवार रात की घटना

Maithon : कुमारधुबी बाजार में संकट मोचन धर्मशाला के पास स्थित दशरथ साव की राशन दुकान में मंगलवार की देर रात चोरों ने नकदी सहित करीब 30 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ली. चोर दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित सरसों तेल, रिफान व अन्य कीमती खाद्य सामग्री लेकर आराम से निकल गए. दुकानदार दशरथ कुमार साव ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर चला गया. बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर उसे की घटना की जानकारी दी. जब वह दुकान पहुंचा, तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरे पड़े हैं. गल्ले में रखे खुदरा रुपए सहित कीमती सामान गायब मिले. चोरी हुए सरसों तेल और रिफाइन की खाली पेटियां दुकान से कुछ दूरी पर फेंकी मिली हैं. घटना की सूचना पर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. चोरी की इस घटना से बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है. दुकानदारों ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-2-accused-in-jorapokhars-paggi-murder-case/">धनबाद

: जोड़ापोखर के पग्गी हत्याकांड में 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही