Search

 
 
 

धनबाद : गोपाल चटर्जी बने रामकृष्ण-विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष

 
Dhanbad: बैंक मोड़ स्थित रामकृष्ण-विवेकानंद सोसाइटी में 22 अगस्त को आम सभा आयोजित कर वर्ष 2022-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें डॉक्टर गोपाल चटर्जी को अध्यक्ष, अधिवक्ता एससी मल्लिक को सचिव तथा नदिया नंदन घोष को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया. इसके अलावा कमेटी में 16 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए है. इन्हें अगली मीटिंग में कार्यभार दिया जाएगा. यह चुनाव, बिहार-झारखंड भाव प्रचार परिषद के अध्यक्ष स्वामी महेश्वरानंद महाराज, सह अध्यक्ष स्वामी भावेशानंद महाराज एवं स्वामी सत्संगनंदा महाराज की उपस्थित में कराया गया. भाव प्रचार परिषद के संयोजक सह निर्वाचन पदाधिकारी एस एन झा भी उपस्थिति रहे. मौके पर अम्लान पर्वत, अभिजीत रॉय, अशोक विश्वास, बानी प्रसाद नंदी, चंद्रमौली चटर्जी, मानस चक्रवर्ती, परमानंद राय, रॉबिन चटर्जी, सैकत मुखर्जी, बादल सरकार, शुभेंदु चटर्जी, सुजीत राय, सुजोय नियोगी, सुकुमार मुखर्जी, स्वपन चटर्जी, तुलसी कुमार चक्रवर्ती उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही