Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बम के धमाके से दहला गोपालीचक 2 नंबर, लोग घरों से बाहर भागे

Putki : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-no-ones-seat-is-confirmed-so-no-one-is-getting-ticket/">(Dhanbad)

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोपालीचक दो नंबर में 6 मार्च की दोपहर बम के धमाके से इलाका दहल गया. आपराधिक प्रवृत्ति के 4 युवकों ने दोपहर करीब 1.45 बजे मोहल्ले के राजा अंसारी के घर की बाहरी दीवार पर बम मारकर दहशत फैला दी. बम का धमाका कर बाइक पर सवार दो युवक धनबाद-बोकारो मेन रोड की ओर, जबकि दो विपरीत दिशा भाग निकले. चारों गोपालीचक के ही बताए जाते हैं. मौके पर पहुंची पुटकी थाना पुलिस को राजा अंसारी के परिजनों ने चार संदिग्धों में से दो का नाम रोहित पासवान व शुभम पासवान बताया है. दोनों की आपराधिक गतिविधियों की शिकायत पहले भी की जाती रही है. धमाके की आवाज सुन करीब 100 मीटर दायरे के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. घर की दीवार पर बम विस्फोट के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं. उसके नीचे जमीन पर बम के अवशेष सुतली आदि पड़े हुए थे. राजा आईसीपीएल कंपनी में वाहन चालक है. वह फिलहाल जमशेदपुर गया हुआ है.

एक ही आंगन में 3 भाइयों का परिवार

घर के एक ही आंगन में राजा समेत तीन भाइयों का परिवार रहता है. राजा की पत्नी तब्बसुम खातून ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की किसी से व्यक्तिगत या पारिवारिक दुश्मनी नहीं है. एक साल पहले शुभम पासपान ने उसके पति के वाहन का शीशा फोड़ दिया था, जिसकी थाना में शिकायत भी की गई थी. इस बीच बम धमाके के पहले एक युवक के हाथ मे बम देखे जाने की बात कही जा रही है. घटना के बाद उक्त युवक के घरवालों से जब इसकी शिकायत की गई, तो युवक उल्टे धमकी देने लागा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-workers-should-play-the-role-of-iron-man-in-booth-empowerment-gyan-ranjan/">

धनबाद : बूथ सशक्तिकरण में आयरन मैन की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता- ज्ञानरंजन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही