Search

धनबाद: कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा गोस्वामी समाज

Nirsa: निरसा (Nirsa)  गोस्वामी समाज 25 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती धूमधाम से मनाएगा. गुरुवार 13 अप्रैल को कालाडीह शिवमंदिर परिसर में गोस्वामी कल्याण परिषद की बैठक हुई. बैठक में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि भी मौजूद थे. बैठक में जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. सभी लोग समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प के साथ काम करें. बैठक का संचालन महासचिव राजकुमार गिरि एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी ने किया. बैठक में रतिरंजन गिरि, सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक गिरि, संरक्षक किसन महाराज,दुर्गादास गोस्वामी,कुलेश्वर गिरि,  विश्वनाथ गिरि,बबलू गिरि, निरंजन गिरि, मनीष गिरि, कन्हाई गिरि, नन्दगोपाल गिरि, त्रिलोचन गिरि आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp