Search

 
 
 

धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती का आयोजन

 
संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है, भारतीय संस्कृति के महानायक तुलसीदास इसके बड़े उदाहण - सुनील कुमार सिंह
Katras : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बुधवार 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई. मौके पर स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा, शिक्षक अजय कुमार पांडे ने गोस्वामी तुलसीदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है. गोस्वामी तुलसीदास ने सांसारिक कष्टों को झेलते हुए भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प व भगवान राम के प्रति आस्था रखते हुए संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य रामचरितमानस की रचना की. उन्होंने इसके साथ-साथ अनेक ग्रंथों की रचना की जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि आप दृढ़ इच्छा शक्ति व संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. संस्कृत शिक्षक अजय कुमार पांडे ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का महानायक बताया. इस अवसर पर विद्या भारती की ओर से निर्धारित विषयों पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. कक्षा दो व तीन में सुलेख, चौथी व पांचवी कक्षा में चित्रकला और छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई. मंच संचालन शिक्षिका नमिता कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अशोक कुमार सिंह, नवल किशोर झा, जितेंद्र कुमार दुबे, मुरारी दयाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही. यह">https://lagatar.in/dhanbad-drain-water-flowing-on-the-road-leading-to-ksgm-college-students-are-facing-trouble/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : केएसजीएम कॉलेज जाने वाली सड़क पर बह रहा नाले का पानी, छात्रों को हो रही परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही