Search

धनबाद को राज्य कराटे में 7 स्वर्ण सहित 21 पदक मिले

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रामगढ में 22 जनवरी को संपन्न झारखंड स्टेट सीनियर तथा अंडर 21 के कराटे चैंपियनशिप में धनबाद जिला कराटे संघ के 21 सदस्यीय दल ने 7 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक पर कब्ज़ा जमाया.  जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 61 किलो भार महिला वर्ग में जुली कुमारी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण तथा अंडर 21 वर्ष में रजत पदक जीता. काजल कुमारी 45 किलो भार वर्ग की अंडर 21 वर्ष में स्वर्ण तथा सीनियर वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रही. पुरुषों के 84 किलो भार वर्ग अंडर 21 वर्ष में संदीप कुमार पासवान ने स्वर्ण पदक एवं सीनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा आदिल खान को 67 किलो भार वर्ग अंडर 21 वर्ष स्पर्धा में स्वर्ण तथा सीनियर वर्ग में कांस्य पदक मिला. 55 किलो भार वर्ग की अंडर 21 तथा सीनियर दोनों वर्गों की स्पर्धा में नैना कुमारी गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया. अन्य पदक विजेताओं में पुरुष सीनियर 67 किलो भार वर्ग में अक्षय कांत को स्वर्ण तथा सुलभ प्रकाश को रजत पदक. सीनियर पुरुष 75 किलो भार वर्ग में तन्मय खान को स्वर्ण पदक तथा पियूष पी टांक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. अंडर  21 वर्ष पुरुष 55 किलो वर्ग में अनीश यादव को स्वर्ण तथा 67 किलो भार वर्ग में वेद कुमार को रजत पदक. इसके अलावा पुरुष 55 किलो में अर्णव कर्ण तथा महिला 68 किलो में अपूर्वा रावजिवार को रजत पदक प्राप्त हुआ, जबकि अकारपु भगीरथ तथा सोनू कुमार ठाकुर को अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुए. खिलाडियों की इस बेहतरीन सफलता पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के खेल अधिकारी डॉ डीएन आचार्य,  जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह व महासचिव रंजीत केशरी, कराटे स्टाइल प्रमुख अनुपम महता, मो. इस्लाम, राजेश सिंह, साधन चंद लोहार तथा राज संचु रजवार के अलावा मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, राजेश कुमार यादव, पवन कुमार बरनवाल, सुनील साव, प्रियरंजन कुमार, इन्दर कुमार आदि ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp