Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद को चार माह बाद मिला कोविशिल्ड, सेकेंड व बूस्टर की राह हुई आसान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले चार महीने से कोविशिल्ड की कमी झेल रहे सदर अस्पताल को राज्य सरकार ने 13 हज़ार डोज उपलब्ध करा दिया है. इस तेरह हज़ार डोज में कोविशिल्ड और को वैक्सीन शामिल है. कोविशिल्ड की डोज उपलब्ध होने से सदर अस्पताल सहित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सेकेंड डोज लेने वाले लोगों को राहत मिली है. इससे पहले सदर अस्पताल में पिछले 4 महीनों से कोविशिल्ड डोज की कमी थी. फलस्वरूप कोविशिल्ड की सेकेंड और बूस्टर डोज लेने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ता था. वैसे लोग अब सदर अस्पताल तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करा सकेंगे. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा का कहना है कि कोविशिल्ड की कमी को लेकर कई बार राज्य सरकार को लिखा गया था. मगर कुछ कारणों से इसकी आपूर्ति नही की जा रही थी. अब कोविशिल्ड और को वैक्सीन की डोज पर्याप्त मात्रा में है. लोग आकर टीकाकरण करा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही