Dhanbad : वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए धनबाद जिले को पूरे राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है. रांची में शुक्रवार को आयोजित समारोह में धनबाद जिला परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि पहली जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया. इस दौरान धनबाद जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. परिवहन विभाग और यातयात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.
वैसे तो विभाग द्वारा जागरूकता अभियान सालों भर चलाया जाता है. जिसका असर यह रहा है कि जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में कमी आई है. आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्ष 2023 में जिले में कुल सड़क दुर्घटनाएं 435 हुई थीं, जिनमें 306 लोगों ने जान गंवा दी थी. बावजूद इसके प्रशासन दुर्घटना में कमी लाने का हर सम्भव प्रयास जारी रहा. जिसका परिणाम वर्ष 2024 में देखने को मिला. वर्ष 2024 में जिले में कुल सड़क दुर्घटनाएं 349 हुईं, जिनमें 211 लोगों ने जान गंवाई.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-devotees-from-bengal-returning-from-mahakumbh-injured-in-road-accident-in-govindpur/">धनबाद
: महाकुंभ से लौट रहे बंगाल के 2 श्रद्धालु गोविंदपुर में सड़क दुर्घटना में घायल
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment