Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद को मिले चार डीएसपी और तीन कमांडेंट

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झारखंड सरकार के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने  धनबाद समेत कई जिलों में प्रोन्नति देकर डीएसपी व कमांडेंट के पद पर तबादला किया है. इसमें धनबाद जिले के जैप-3 में तीन कमांडेंट, धनबाद रेल जिला पुलिस बल में दो डीएसपी, बाघमारा एसडीपीओ व साइबर धनबाद में एक डीएसपी का तबादला हुआ है. विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार धीरेंद्र नारायण बंका धनबाद का रेल डीएसपी- 1, जय गोविंद प्रसाद गुप्ता को रेल डीएसपी-2, आनंद ज्योति मिंज को एसडीपीओ बाघमारा और संजीव कुमार को साइबर धनबाद का डीएसपी के साथ ही आईआरबी-9 गिरिडीह भी डीएसपी बनाया गया है. इसके अलावा बनारसी प्रसाद, नयन सुख दादेल और सतीश चंद्र झा को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया है. एसडीपीओ बाघमारा को छोड़कर बाकी के पद कई दिनों से खाली थे. पद खाली रहने से विभागीय कार्य में काफी परेशानी हो रही थी. सभी पद पर अधिकारियों के तबादला होने से अब विभागीय कार्य में सहूलियत होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-who-had-gone-to-distribute-sisters-wedding-card-in-maithon-died-in-a-road-accident/">धनबाद

: मैथन में बहन की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही