Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जमीन के जाली कागजात दिखाकर हड़प ली बीसीसीएल की नौकरी, असली मालकिन खा रही दर-दर की ठोकर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad) तेतुलमारी थाना अंतर्गत पांडेयडीह बेलदार बस्ती का अशोक प्रसाद बेलदार शिकायतों के बावजूद जमीन के जाली कागजात की बदौलत बीसीसीएल में नौकरी कर रहा है. इधर जमीन की असली मालकिन सत्या देवी दर दर की ठोकरें खा रही है. वह जमीन के कागजात अधिकारियों को दिखा चुकी है. जमीन का अधिग्रहण बीसीसीएल ने किया है. मौजा पाण्डेडीह खाता संख्या 18 प्लॉट संख्या 209 में रकवा 1 डिसमिल तथा घर-आंगन प्लॉट संख्या 41/448 में रकवा 6 डिसमिल मिला कर कुल 7 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण कर बीसीसीएल खनन करा रहा है. सत्या देवी का कहना है कि लगातार खनन के कारण उसका घर भी टूट रहा है. अशोक बेलदार की जालसाजी की लिखित शिकायत वह बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों से कर चुकी है. उसने अधिकारियों को जमीन के कागजात भी दिखाये. बावजूद अशोक बेलदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जमीन का जाली कागजात दिखाकर अशोक बेलदार ने नौकरी हड़प ली. इधर जमीन-घर भी बर्बाद हो रहा है. जमीन के कागजात में दर्ज अशोक प्रसाद बेलदार, पिता लेखो बेलदार, पांडयेडीह बेलदारी बस्ती, पोस्ट सिजुआ, थाना तेतुलमारी आदि जाली पारिवारिक विवरण बनाकर विगत 25 वर्षों से तेतुलमारी कोलियरी वर्कशॉप में नौकरी कर रहा है. उसने प्रबंधन को भी झांसा दिया, जबकि नौकरी की हकदार वह खुद है. उन्होंने बीसीसीएल के वरीय अधिकारी से मांग की है कि जमीन के बदले उसे यथा शीघ्र मुआवजा भुगतान कर नौकरी दी जाए और फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे अशोक प्रसाद को तत्काल बर्खास्त कर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-public-court-the-old-woman-complained-of-encroachment-on-the-land/">धनबाद

: जनता दरबार में वृद्धा ने की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही