Search

धनबाद को केंद्र सरकार से नौ वर्षों में मिली हजारों करोड़ की योजना: सांसद

गढ़ी गई सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को आधार बनाकर विकास की इबारत

Dhanbad : धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने केंद्र सरकार के क्रियाकलाप को गिनाते हुए कहा है कि विगत 9 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को आधार बनाया गया है. मोदी सरकार नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद के खिलाफ पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.  नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का उदाहरण भी पेश किया गया है. सरायढेला के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के अब तक के कार्यों से साबित हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता की खनक नहीं, बल्कि सेवा और सर्व समावेशी सेवा का भाव रख कर काम करती है.

 घर-घर विकास का संदेश पहुंचा रहे भाजपा कार्यकर्ता

30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर विकास का संदेश पहुंचा रहे हैं. सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विकास कार्यों के साथ धनबाद को आईआईटी, सिंदरी में 9000 करोड़ की लागत से हर्ल खाद कारखाना, चिरकुंडा और प्रधानखंता में फ्लाईओवर, बोकारो में 400 करोड़ की लागत से गैस बॉटलिंग प्लांट, धनबाद और बोकारो में पासपोर्ट कार्यालय, राजगंज से मैथन तक सिक्स लेन सड़क, पुरुलिया-बैंक मोड़-डिगवाडीह सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा, धनबाद, कुमारधुबी, बोकारो और भागा स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की घोषणा, गैस पाइपलाइन बिछाने, बोकारो में एयरपोर्ट निर्माण और बीबीएमकेयू की स्थापना जैसे विकास कार्यों की सौगात मिली है.

 झारखंड में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार : प्रतुल शाहदेव

प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की हेमंत सरकार को इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया. कहा कि जब लोग कोरोना से पीड़ित होकर रो रहे थे, तब मुख्यमंत्री ऑडी कार खरीदने और अवैध माइनिंग लीज लेने में व्यस्त थे. राज्य में अवैध खनन और राज्य पोषित भ्रष्टाचार चरम पर है. हेमंत सरकार के पौने चार वर्ष में 5500 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं, जिनमें मात्र आठ को सजा मिली है. साक्ष्य के अभाव में अधिकतर बरी हुए हैं, क्योंकि पुलिस लॉ एंड ऑर्डर छोड़कर दूसरे काम पर फोकस कर रही है. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जनसंपर्क अभियान के प्रभारी मानस प्रसून, उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, चंद्रशेखर मुन्ना, मिल्टन पार्थसारथी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp