Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के मोदीडीह में जामा मस्जिद के समीप बना गोफ

 

विगत तीन दिनों में भू धंसान की दूसरी घटना से दहशत व भय का माहौल

Katras: स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सिजुआ क्षेत्र के जोगता 11 नंबर बस्ती में भू -धंसान की घटना से लोग उबर भी नहीं पाये थे कि गुरुवार 17व अगस्त को बीसीसीएल एरिया 4 के सिजुआ स्थित मोदीडीह कोलियरी के समीप तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती के निकट जामा मस्जिद के पीछे गोफ बनने से इलाके में भय व दहशत का माहौल है. बताते हैं कि वर्ष 2021 एवं 2022 में भी भू -धंसान से इस मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया था. बाद में स्थानीय प्रबंधन ने उस स्थल की भराई कर दी थी. इधर दो -तीन दिन से लगातार बारिश के बाद फिर उसी जगह गहरा गोफ बन गया. अहले सुबह जोरदार आवाज़ से घबराकर लोग नींद से उठे तो देखा कि जामा मस्जिद में जहां पहले मिट्टी आदि की भराई की गई थी, वहां जमीन धंस गई है. स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर पुनर्वास के कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताते हैं कि सिजुआ 22/12 बस्ती क्षेत्र को प्रबंधन ने असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा है. सिजुआ 22/12 बस्ती, तेतुलमुड़ी आदि क्षेत्रों में प्राय़ः भूधंसान की घटनाएं होती रहती हैं. जान-माल की क्षति भी होती रही है. स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास के लिए आंदोलन भी किया. परंतु अब तक पुनर्वास की समुचित वयवस्था नहीं हो पाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही