Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा

 
Maithon : मैथन एरिया चार स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में शनिवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ की गई. पंडित सुनील पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवंश की विधिवत पूजा कराई. इसके बाद राधे कृष्ण मंदिर में पूजन-अनुष्ठान हुए. आरती के बाद सुख, समृद्धि व शांति की कामना से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में मत्था टेका. इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने गोवंश व भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा भाव से की. मौके पर शिवनाथ यादव, राजेन्द्र यादव, पंचम चौधरी, मनोज यादव, रामप्रवेश यादव, दूधनाथ सिंह, श्यामलाल यादव, राजेश यादव, राजनाथ यादव, सतनारायण यादव, विनोद यादव, बीडी सिंह, सुनील पंडित, ब्रजेश यादव, राजदेव भारती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : ईवीएम">https://lagatar.in/evm-does-not-mean-every-vote-for-mine/">ईवीएम

का मतलब ‘एवरी वोट फॉर माइन’ तो नहीं!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही