Search

 
 
 

धनबाद: बीच रास्ते में सरकारी एंबुलेंस हुआ खराब, गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी

 

गिरिडीह निवासी युवक पत्नी को ले जा रहा था रांची,सूचना देने पर पहुंचा दूसरा वाहन

Mahuda: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग एन एच 32 पर मछियारा परशुराम चौक के समीप झारखंड सरकार का 108 एंबुलेंस अचानक खराब हो गया. शुक्रवार 15 सितंबर को वीरेंद्र यादव एंबुलेंस से अपनी गर्भवती पत्नी शांति देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि वह गिरिडीह जिला डुमरी प्रखंड के चरघरा गांव के निवासी हैं. उनकी 20 वर्षीय पत्नी को 8 माह का गर्भ है. सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. पत्नी को 108 एंबुलेंस से रांची ले जा रहा था, मगर अचानक एंबुलेंस में खराबी आ गई. उनकी पत्नी की स्थिति और बिगड़ गई. गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत ऑक्सीजन लगाया. ड्राइवर की सूचना पर दूसरा एम्बुलेंस 2 घंटे बाद पहुंचा. उसके बाद मरीज को रांची रिम्स ले जाया गया. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही