Search

 
 
 

धनबाद : सरकारी एंबुलेंस चालक आज रात 8 बजे से हड़ताल पर जाएंगे

 
Dhanbad : धनबाद जिले के सरकारी (108) एंबुलेंस चालक व इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन बकाया वेतन की मांग को लेकर आज रात आठ बजे से हड़ताल पर चले जायेंगे. यह घोषणा 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही एजेंसी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के कर्मियों ने की है. एजेंसी के एंबुलेंस चालक इससे पहले अपनी मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन कर चुके हैं साथ ही सीएस कार्यालय व अन्य संबंधित अधिकारियों को हड़ताल का नोटिस भी दे चुके हैं. चालकों ने बताया कि वे ईएमआरआई ग्रीन एजेंसी के माध्यम से 108 एंबुलेंस सेवा प्रदान कर रहे हैं. इधर, सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि चालकों के हड़ताल पर जाने का मामला उनके संज्ञान में है. उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रबंधन उनकी मांगें पूरी कराने में भी जुटा है, ताकि उन्हें हड़ताल पर जाने की नौबत ही नहीं आए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-the-patient-in-snmmch-the-family-created-ruckus/">धनबाद

: SNMMCH में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही