Search

 
 
 

धनबाद : सोनिया को बदनाम कर रही सरकार, जिला कांग्रेस का आरोप

 
Dhanbad: ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो, मोदी सरकार हाय-हाय के नारे के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने रणधीर वर्मा चौक के समीप 27 जुलाई को धरना दिया. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सरकार सरकारी एजेंजियों का दुरुपयोग कर रही है. `नेशनल हेराल्ड` के मामले में मोदी सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बदनाम करने का काम कर रहीं है.

आंदोलन जारी रहेगा : ब्रजेन्द्र सिंह 

उन्होंने कहा कि संसद में सरकार के विरोध में बोलने वालों का मुंह बंद कराया जा रहा है. जब- तब सदन की कार्यवाही रोक दी जा रही. इस सरकार की सच्चाई सामने लाने वालों को ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा, जेल भेजा जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि जब तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करना बंद नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा.

कांग्रेस पार्टी इनसे डरने वाली नहीं : जलेश्वर 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि यह सरकार डर गई है. न्याय और सत्य का साथ देने वालों का मुंह बंद करना चाहती है. लेकिन, कांग्रेस पार्टी इनसे डरने वाली नहीं है. पांच दिन पहले भी धरना दिया, आज फिर एक बार इस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना पर बैठे हैं. जन विरोधी ताकतों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

धरना में सैकड़ों हुए शामिल 

धरना में मदन महतो, संतोष सिंह, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, बीके सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव, मनोज सिंह, माला झा, मंटू दास, मनोज यादव, रमेश जिंदल, संजय कुमार महतो, डाॅ.डी के सिंह, कुमार गौरव, जाहिर अंसारी, राजू दास, वैभव सिंहा, सीता राणा, पप्पू पासवान, संजय जायसवाल, दुर्गा रवानी, अशोक महतो, माली गोप, डीएन यादव आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : बरवाअड्डा">https://lagatar.in/dhanbad-three-contenders-for-president-of-barwada-chamber-of-commerce-voting-on-july-31/">बरवाअड्डा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही