Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राज्य में 25-25 लाख में बेची जा रहीं सरकारी नौकरियां- सुदेश

Advertisement
Advertisement

तोपचांची में आजसू का ग्राम प्रभारी सम्मेलन, पार्टी सुप्रीमो ने झामुमो पर साधा निशाना

Topchanchi : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां सरकारी नौकरियां 25-25 लाख रुपए में बेची जा रही हैं. सुदेश महतो बुधवार को तोपचांची के मदैयडीह स्थित टेकलाल महतो स्टेडियम में आजसू पार्टी के धनबाद लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सम्मेलन में गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे. सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. जेएमएम पर प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन से उनकी व्यक्तिगत रूप से कोई स्पर्धा नहीं है. जेएमएम के शब्दकोष में विकास नाम का कोई शब्द नहीं है. झामुमो को सरकार चलाने के कई अवसर मिले, इसके बावजूद राज्य विकास से दूर है. रोज नए-नए भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ रही है. नौकरियां बेची जा रही हैं. सरकार पत्थर, बालू और कोयला लूटने में व्यस्त है.अधिकारियों के लिए वसूली का रेट तय कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कहा कि किसी भी संसदीय क्षेत्र में यह पहली बार होगा, जब उस क्षेत्र के संसद के किए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा जाएगा.

चंद्रप्रकाश ने पेश किया विकास का रिपोर्ट कार्ड

समारोह में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. कहा कि क्षेत्र की सड़कें अब टू लेन व फोर लेन कर दी गई हैं. राज्य सरकार कुछ योजनाओं को पूरा करने में बाधा डाल रही है. पीएम आवास, जल नल योजना सहित कई योजनाओं को तरह-तरह के हथकंडे अपना कर बाधित किया जा रहा है. मौके पर विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक अकील अख्तर, यशोदा देवी, उमाकांत रजक, देवशरण भगत, मंटू महतो, हलधर महतो, रमेश मुनि, गिरिधारी महतो, संतोष महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-lobin-hembram-will-contest-lok-sabha-elections-from-rajmahal-on-jhapa-ticke/">साहिबगंज

: लोबिन हेंब्रम झापा के टिकट पर राजमहल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही