Search

धनबाद : झारखंड में दलालों व भ्रष्ट अफ़सरों की सरकार, पुलिस को वसूली में लगाया : बाबूलाल

बलियापुर हाई स्कूल में संकल्प सभा में ख़ूब गरजे बाबूलाल, हेमंत सोरेन सरकार पर किये कई हमले
Sindri/Baliapur : छठे चरण की संकल्प यात्रा के पहले दिन बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार 26 सितंबर को सिंदरी विधानसभा अंतर्गत बलियापुर हाई स्कूल मैदान में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हल्ला बोला. बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार दलालों और भ्रष्ट अफसरों की सरकार है. कहा कि पुलिस को हेमंत सरकार ने अवैध वसूली में लगा दिया है. बीते 6 महीनों में 23 व्यवसायियों की हत्या हुई. बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जल नल योजना, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है. जबकि केन्द्र के भेजे हुए पैसे में राज्य सरकार कमीशनखोरी कर रही है. गरीबों का राशन भी राज्य सरकार बेच रही है. बालू चोर, कोयला चोर, पत्थर चोरों की दलाली राज्य सरकार कर रही है.

भाजपा की सरकार बनी तो बलियापुर में बनेगा हवाईअड्डा : पीएन सिंह

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 9 हजार करोड़ का 6 गुना अधिक उत्पादन करनेवाले हर्ल कारखाना सिंदरी में खोला गया. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद बलियापुर में हवाईअड्डा का निर्माण होगा. कहा कि हेमंत सरकार ने बलियापुर और निरसा में केन्द्र की जल नल योजना पर विराम लगा दिया है. सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी ने कहा कि झारखंड में लोग बदलाव चाह रहे हैं. मौके पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व जिप सदस्य तारा देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मजीत सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, गणेश मिश्रा, नन्दलाल अग्रवाल, सरोज सिंह, विजय पाण्डेय, दिनेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम ग्रोवर, प्रकाश बाउरी, निताई रजवार, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, संजय सिंह सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-when-the-hearing-was-not-held-the-shopkeepers-started-leveling-the-road-themselves-with-shovels-and-shovels/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : नहीं हुई सुनवाई तो बेलचा फावड़ा लेकर खुद सड़क समतल करने लगे दुकानदार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp