Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड में लूट, झूठ और कूट की सरकार : जयंत सिन्हा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्य में लूट, झूठ और कूट की सरकार चल रही है. पूरा राज्य अंधकार में डूबा है, लेकिन सभी अख़बारों के   पहले पन्ने पर प्रतिदिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चेहरा चमक रहा है. यह बातें 2 जनवरी को प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय वित्त एवं नागर विमानन व उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कही. वह हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर विफलताओं की चर्चा कर रहे थे. यूनियन क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार के 3 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच प्रस्तुत कर रही है. सरकार से भी सवाल कर रही है कि 3 वर्ष के शासनकाल में जनता को क्या मिला और उसने राज्य को क्या दिया.

 ईडी व इनकम टैक्स कर रहा भ्रष्टाचार का खुलासा

राज्य में कोयला, बालू, गिट्टी की लूट जारी है. ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी में मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा, अभिषेक प्रसाद चपेट में आए हैं. पूजा सिंघल जैसी अधिकारी के यहां छापेमारी में 20 करोड़ जब्त हुए हैं. सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग में मस्त है. जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. इस सरकार में 5 लाख दुष्कर्म हो चुके हैं.

  युवाओं और किसानों से बोला गया झूठ

सरकार ने पांच लाख रोजगार, किसानों को दो लाख ऋण माफी, 100 यूनिट बिजली मुफ्त, स्कूली छात्रों को साइकिल, पेट्रोल सब्सिडी देने का झूठा वादा किया. इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया. हालत ऐसी बिगड़ गयी है कि इसकी पहचान जामताड़ा से हो रही है.

  युवाओं को केवल उलझा रही है सरकार

कूटनीति के तहत नियोजन नीति और 1932 का खतियान लेकर सरकार युवाओं को सिर्फ उलझा रही है. राज्य में छात्र, शिक्षक अनुपात 55:1 का है. हाई स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं है. 90 हज़ार शिक्षकों की बहाली लंबित है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और 108 एंबुलेंस सुविधा की व्यवस्था चरमराई हुई है.

 अब तक की सबसे अयोग्य सरकार

रघुवर सरकार के समय में धनबाद जिले में 8 हज़ार करोड़ के सिंदरी खाद कारखाना सहित अन्य ज़िलों में हज़ारों करोड़ की योजनाओं ने आकार लिया था. परंतु हेमंत सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी उपलब्धि नहीं है. राज्य सरकार डीवीसी के करोड़ों रुपये बकाया की वजह से धनबाद सहित राज्य के कई जिलों में बिजली कटौती की मार झेल रही है. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अविनेश जी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-it-is-difficult-for-children-to-reach-school-amid-cold-and-fog/">धनबाद:

कड़ाके की ठंड व कुहासे के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचना भी मुश्किल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही